मनासा। ग्राम नलखेड़ा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार सुबह 8 बजे भव्य संचलन निकाला गया। यह संचलन शासकीय माध्यमिक विद्यालय से प्रारंभ होकर श्री खाखर देव मंदिर, सदर बाजार, श्री चारभुजा मंदिर मार्ग, कुम्हार गली, वरई माताजी मंदिर मार्ग, धोबी मोहल्ला, अयोध्या बस्ती, आंगनवाड़ी और श्री गणेश मंदिर से होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ।
संचलन के दौरान बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। स्वयंसेवकों की अनुशासित पंक्तियाँ, हाथों में दंड की एकरूपता और देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों ने वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर संचलन का आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर संघ का शताब्दी वर्ष संचलन अनुशासन, संगठन और राष्ट्रप्रेम का सशक्त संदेश लेकर गुज़रा।