नीमच। समीपस्थ राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में स्थित केसंुदा की माँ विंध्यवासिनी धाम में शारदीय नवरात्रि का पर्व उत्साह व उमंग के साथ मनाया जा रहा है। दुर्गा अष्टमी का भव्य आयोजन 29 सितंबर 2025 को किया जाएगा। इस अवसर पर भव्य कन्या पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सभी भक्तों से भी आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महाप्रसादी का लाभ लें।
धाम प्रशासन की ओर से भक्तों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस पावन पर्व में सम्मिलित हों। माताएं एवं बहनें अपने घर पर कन्याओं का भोजन कर, नारियल एवं दक्षिणा भेंट करें और अपने कुलदेवता के सामने ज्योत लगाकर पूजा करें। साथ ही दुर्गा सप्तशती के बारहवें अध्याय का पाठ करें और रात्रि में ज्वाला माता की ज्योत के समक्ष कीर्तन का आयोजन करें।
कन्या पूजन के पश्चात माँ भैंसासरी के दरबार से माँ विंध्यवासिनी धाम केसुंदा के दरबार तक भव्य चुनर यात्रा भी निकाली जाएगी। सभी भक्तों से आग्रह किया गया है कि वे इस धार्मिक आयोजन में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।