नीमच। शहर में फोटोग्राफी और तकनीकी जगत के लिए दो दिवसीय इमेज एक्सपो का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन भारत सरकार के केंद्रीय जलवायु, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के वरिष्ठ सदस्य विनय जांगिड़ ने किया।
इस एक्सपो में फोटोग्राफी प्रेमियों, पेशेवर फोटोग्राफर्स, ब्लॉगर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को नवीनतम तकनीकों और उपकरणों से रूबरू कराया जा रहा है। केनन, सोनी, पैनासोनिक, निकॉन, सैमसंग सहित 15 से अधिक प्रमुख ब्रांड्स अपने कैमरा मॉडल्स और तकनीकी डेमो प्रदर्शित कर रहे हैं। कैमरों की रेंज 50,000 रुपए से लेकर 6 लाख रुपए तक है।
फोकस फोटो गुड्स के शशि कांत दुबे ने बताया कि पिछले साल की सफलता को देखते हुए इस बार एक्सपो को और भव्य रूप दिया गया है। सभी ब्रांड्स के टेक्निकल एक्सपर्ट्स प्रतिभागियों को फोटोग्राफी की बारीकियों और नई तकनीकों पर मार्गदर्शन दे रहे हैं।
यह इमेज एक्सपो नीमच में तकनीकी जागरूकता और रचनात्मकता को बढ़ावा देने वाला एक अनोखा प्लेटफॉर्म साबित हो रहा है।