सरवानिया महाराज। चलें गये तों हर सदा पुकारेंगी आपको ना जाने कितनी जुबानो में बंया होंगे , यह कहते हुए विश्व प्रसिद्ध भारतीय मूल के डा. चित्तरंजन सिंह राणावत को भावभीनी श्रद्धाजंलि देने हेतु सभा संचालक पूर्व मंडी निरिक्षक चंन्द्रनारायण पालीवाल ने शोक सभा में उपस्थित हुए गणमान्यजन को आमंत्रित किया।
राजमहल सरवानिया पर शनिवार प्रात 9.00 बजे महाराज साहब कृष्णराज सिंह राणावत , अनुज धरराज सिंह राणावत ने विश्व प्रसिद्ध अस्थी रोग विशेषज्ञ एवं अस्थी रोग इंजेक्शन राणावत कोकटेल, राणावत प्लांट सहित राणावत फाउंडेशन के जनक सरवानिया महाराज में जन्मे अमेरिका निवासी पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित डा.सीएस राणावत की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर सुमन भेंट कर श्रृद्धाजंलि दी । इसके बाद सभा में मौजूद सभी शहर सहित आसपास क्षेत्र से आयें स्वजातीय बंधुओं तथा नगर सरवानियां महाराज के वासियों ने राणावत को फूल चढ़ाकर भावपूर्ण श्रद्धाजंलि दी। शोक सभा को पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने संबोधित करते हुए कहा कि राणावत के निधन से देश दुनिया को बड़ी क्षती हुई है न केवल सरवानिया महाराज वरन विश्व में भारत देश का नाम उकेरकर राणावत समाज को गौरवान्वित कराने वाले तथा भारत रत्न प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी के घुटनों का सफल आपरेशन कर वो सुर्खियों में आयें थे मैं उनसे दो तीन बार मिला था। इस अवसर पर शोक सभा में भाजपा मण्डल अध्यक्ष अर्जुन माली , करणी सेना परिवार एवं नीमच चिकित्सा परिषद प्रतिनिधि गिरिराज सिंह चुण्डावत रुपपुरा, मध्यप्रदेश शिक्षक संघ प्रांतिय महामंत्री हिम्मत सिंह जैन (समता स्कूल) , गजेन्द्र सिंह चौहान जिला अध्यक्ष राजपूत करणी सेना, मण्डल उपाध्यक्ष भूपेश देवडा, हेमंत पुरोहित, पत्रकार दिनेश वीरवाल, सुरेश मालू , गोविंद पाल, शिवम पुरोहित , गोपाल सिंह राणावत सहित अन्य कई लोगों ने संबोधित कर राणावत को श्रृद्धाजंलि दी।
इस दौरान राणावत समाजजन नारायण सिंह सोलंकी उदयपुर, दशरथ सिंह राणावत, राजेश प्रताप सिंह राणावत, भंवर सिंह राणावत, भगवत सिंह राणावत, विरेन्द्र प्रताप सिंह राणावत, कालू सिंह राणावत, रामेश्वर बाहेती, डूंगर सिंह राणावत , विजय सिंह राणावत, चमन सिंह राणावत, रमेशचंद्र पलौड़, जगदीश मालू , कैलाश मालू , रमेशचंद्र पालीवाल, अजय प्रताप सिंह राणावत, करण सिंह राणावत, मयंक प्रताप सिंह राणावत, दिनेश राठौर , विक्रम धनगर, योगेन्द्र सिंह राणावत, डा मुकेश बाहेती, देवीलाल पाल , घीसालाल लोहार, गफ्फार रंगरेज , सुरज सालवी, बबलू राणावत, कंवर लाल पाल , लक्ष्मण सिंह राणावत, राजेन्द्र सिंह राणावत, रामसिंह राणावत, दिपेंद्र सिंह राणावत, सहित राणावत समाज की महिलाएं पुरुष युवक व अन्य शहरवासी गणमान्यजन उपस्थित रहे।