BREAKING NEWS
KHABAR : जल झूलनी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली रोड पर भयानक सड़क हादसा,.. <<     SHOK SAMACHAR : पंचायत के प्रथम निर्विरोध सरपंच रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानदेय और भुगतान को लेकर फूटा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में बेखौफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट! ई-KYC.. <<     BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<     BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<     BIG NEWS : जीरन नगर परिषद में जनसुनवाई के दौरान.. <<     BIG NEWS : नीमच में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग.. <<     BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 28, 2025, 4:30 pm
KHABAR : शारदीय नवरात्रि में भक्तों की आस्था का केंद्र बना धनेरिया कला का मां भैंसा श्री माताजी का चमत्कारी मंदिर, कल होगा परिसर में हवन, प्रतिदिन गरबा रास के जरिये भक्त कर रहे मां की आराधना, पढ़े रतन पंडित की खबर 

Share On:-

नीमच। जिला मुख्यालय से सटे गांव धनेरिया कला में स्थित मां भैंसा श्री माताजी का चमत्कारी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। भक्तों की मान्यता है कि माता जी दुख-दर्द दूर कर जीवन में सुख-समृद्धि प्रदान करती हैं। मंदिर परिसर में स्थित मां की कुई विशेष आस्था का केंद्र है, जिसका जल अमृत तुल्य माना जाता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि इस जल से स्नान करने और सेवन करने से शारीरिक रोग दूर हो जाते हैं। यहां तक कि लकवा (पैरालिसिस) जैसे गंभीर रोग भी माता जी की कृपा से दूर हो जाते हैं।

मंदिर के पुजारी मुकेश नाथ ने बताया कि मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्रि का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मंदिर प्रांगण में भव्य पांडाल बनाया गया है। जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में बालिकाओं व महिलाओं द्वारा गरबा रास के जरिये मां की आराधना की जा रही है। नवरात्रि के उपलक्ष्य में माता जी के प्रांगण में बजरंगबली, श्री नागचंद्रेश्वर महादेव, गणपति मंदिर को भी आकर्षक रूप से सजाया गया है। कल श्री भैंसा श्री माताजी मंदिर परिसर में हवन होगा। 

मंदिर के पुजारी मुकेश नाथ ने बताया कि भक्तजन यहां पहुंचते हैं और माता जी की कृपा से लाभान्वित होते हैं। उन्होंने कहा कि कई ऐसे उदाहरण सामने आए हैं, जहां लंबे समय से पीड़ित लोग माता जी की कुई के जल से स्वस्थ हुए हैं।

भक्तों का विश्वास और चमत्कारिक अनुभव-
ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं का कहना है कि इस मंदिर में मां भैंसा श्री माताजी की असीम शक्ति का अनुभव हर भक्त को होता है। यहां मन से की गई प्रार्थना अवश्य पूरी होती है। कुई का जल किसी साधारण जल की तरह नहीं बल्कि भक्तों के लिए अमृत समान है, जो तन-मन को शुद्ध कर जीवन को नया आयाम देता है।

धनेरिया कला का यह मंदिर न केवल आसपास के ग्रामीण अंचल के लोगों के लिए बल्कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी आस्था का पवित्र स्थल बन चुका है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE