मंदसौर। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा सेवा पखवाड़ा अभियान अंतर्गत आज जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण स्म्क् के माध्यम से जनप्रतिनिधियों एवं दिव्यांगजनो ने एक साथ देखा। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात किया।
कार्यक्रम के पश्चात दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए, जिससे उन्हें दैनिक जीवन में सुविधा एवं आत्मनिर्भरता प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता, पूर्व मंत्री कैलाश चावला, राजेश दीक्षित, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, नगरपालिका उपाध्यक्ष नम्रता चावला, सामाजिक न्याय विभाग की उपसंचालक देवकुंवर सोलंकी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।