नीमच। नवरात्रि पर्व पर महामाया भादवामाता मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ के बीच आठ नाबालिग बच्चे परिजनों से बिछड़ गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित परिजनों के सुपूर्द किया।
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया के निर्देशन और थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में मंदिर परिसर में विशेष पुलिस व्यवस्था की गई थी। इसी सतर्कता के चलते पुलिस टीम ने शीघ्र कार्रवाई कर बच्चों को खोज निकाला। पुलिस की इस मानवीय और त्वरित कार्यवाही की सराहना श्रद्धालुओं द्वारा की गई।