नीमच। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड नीमच द्वारा नगर की सभी गरबा समितियों को लिखित आवेदन सौंपा गया। इसमें आग्रह किया गया कि गरबा आयोजन वैदिक पद्धति एवं भारतीय संस्कृति के अनुरूप होना चाहिए। पंडालों में केवल तिलक लगाकर एवं आईडी कार्ड चेक करने के बाद ही प्रवेश दिया जाए। गैर-हिंदुओं का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
इसी क्रम में दो स्थानों पर बजरंग दल द्वारा भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी, विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस अवसर पर जिला मंत्री कैलाश मालवीय, राजू अहीर, प्रखंड मंत्री नितिन बागड़ी, प्रखंड संयोजक पवन जायसवाल, सहसंयोजक पवन पुरोहित, तूफान धनगर, सुरक्षा प्रमुख राजू धनगर, प्रचार प्रसार प्रमुख विनोद गोठवाल, सत्संग प्रमुख रवि परिहार, सहसत्संग प्रमुख ईश्वर राठौर, सहसेवा प्रमुख मांगीलाल मकवाना सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।