नीमच। स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, वीर क्रांतिकारी युवा शहीद सरदार भगतसिंह की 118वीं जयंती के अवसर पर संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच द्वारा विजय टॉकीज़ चौराहा स्थित शहीद वाटिका (पारसी बावड़ी परिसर) में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संस्था सदस्यों ने सरदार भगतसिंह, सुखदेव सिंह और राजगुरु की आदमकद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संस्था संरक्षक इंजीनियर नवीन कुमार अग्रवाल ने उनके जीवन और बलिदान पर प्रकाश डालते हुए युवा पीढ़ी से उनके पदचिह्नों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।
कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष दुलीचंद कनेरिया, कोषाध्यक्ष रमेश मोरे, पेंशनर्स संघ अध्यक्ष इंजीनियर वर्मा, राजकुमार सिन्हा, सुकुमार आगार, केशव सिंह चौहान, बालचंद वर्मा सहित समाजसेवी एवं युवा साथी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी संस्था सचिव दुलीचंद कनेरिया ने दी।