नीमच। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर महिला समन्वय शाखा द्वारा रविवार शाम 4 बजे ग्वालटोली स्थित मारुतिनंदन बालाजी मंदिर के पीछे बस्ती में कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कन्याओं के जल से पैर धोकर उनके माथे पर तिलक लगाया गया, तत्पश्चात मां दुर्गा की आराधना कर उन्हें भोजन कराया गया और उपहार भेंट किए गए।
महिला समन्वय शाखा जिला संयोजिका लक्ष्मी प्रेमाणी ने नवरात्र के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कन्याओं को विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में अलका गोयल, भावना जैन, अपेक्षा चौहान सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।