चित्तौड़गढ़। बोजुन्दा पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्थित श्री कालभैरव (श्री काला जी बावजी) देव स्थल पर नवरात्रि महोत्सव के तहत मंगलवार 30 सितंबर को रात्रि जागरण व महाआरती रात 10 बजे होगी। जबकि बुधवार 1 अक्टूबर को हवन अनुष्ठान, कन्या पूजन व जवारा विसर्जन के बाद महा आरती व प्रसादी के साथ ही नवरात्रि महोत्सव का समापन होगा।
नवरात्रि के अवसर पर प्रतिदिन सुबह-शाम आरती एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा हैं।
यह जानकारी देते हुए भोपाजी बाबूलाल जी जटिया सतखंडा ने बताया कि श्री काल भैरव मंदिर पर नवरात्रि महोत्सव के तहत एक अक्टूबर तक विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। नवरात्रि महोत्सव के तहत मंगलवार 30 सितंबर को रात्रि जागरण होगा, जिसमें महाआरती रात 10 बजे होगी। जबकि बुधवार 1 अक्टूबर को हवन अनुष्ठान, कन्या पूजन व जवारा विसर्जन के बाद महा आरती व प्रसादी के साथ ही नवरात्रि महोत्सव का समापन होगा।
बोजुन्दा में स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में अति प्राचीन श्री काल भैरव ( श्री काला बावजी) मंदिर अति प्राचीन और चमत्कारिक देवस्थल है। यहां प्रत्येक शनिवार को बावजी की गादी लगती है।
उल्लेखनीय है कि अति प्राचीन इस धर्म स्थल पर श्री काल भैरव एवं शेष अवतार जी सहित , मां कालीका ,जगदंबा और शिव परिवार के मंदिर भी स्थापित है , दर्शनार्थ यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का वर्ष भर आवागमन रहता है।
मान्यता है कि यहां श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूरी होती है, और दैहिक, दैविक, भौतिक कष्टों से मुक्ति भी मिलती है।
यहां आने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले के आसपास ही नहीं, बल्कि राजस्थान सहित मुंबई, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश व अन्य राज्यों से यहां श्रद्धालु आते हैं और अपनी मनोकामना की पूर्ति पर धन्य होते हैं।