नीमच। समीपस्थ ग्राम धनेरिया कला से 51 फीट लंबी चुनरी यात्रा निकाली गई। जयकारों और भजन-कीर्तन के साथ निकली यह भव्य यात्रा धनेरिया कला बाजार से होते हुए खेड़ा व केसुंदा गांव पहुंची। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने केसुंदा स्थित विंध्यवासिनी धाम पहुंचकर माता को चुनरी अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं, ग्रामीणजन और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मंदिर के पुजारी मुकेश नागदा व प्रदीप नागदा ने चुनरी यात्रा का भव्य स्वागत किया और मां से सभी की मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की।