भगवानपुरा। नगर स्थित शासकीय महाविद्यालय भगवानपुरा में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत जिला उद्यमिता विकास केन्द्र के समन्वयक से दिनांक 01 सितंबर 2025 से 28 सितंबर 2025 तक इंग्लिश एंड सॉफ़्ट स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम विषय पर अल्पावधि रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण का समापन हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रकाश सोलंकी, विशेष अतिथि सुदर्शन दुबे, जिला समन्वय उद्यमिता विकास केंद्र खरगोन रहे । प्राचार्य डॉ. सोलंकी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थी हित में हमारे द्वारा किए जा रहे छोटे-छोटे प्रयास से ही यहाँ के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा है। प्राचार्य ने यह भी कहा कि हम भगवानपुरा के विद्यार्थियों को महानगरों जैसा शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है, जिससे एक दिन भगवानपुरा भी एजुकेशन हब के नाम से जाना जाएगा। इस अवसर पर महाविधालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ रजनी सोलंकी, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ सेवक चौहान, स्वामी विवेकानंद प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ अनिता चौहान, विद्यार्थियों में गायत्री बड़ोले , रूपाली निगोले, अनिल सोलंकी एवं दीपाली बघेल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ विवेक दुबे ने किया तथा आभार डॉ रोहित पाटीदार ने किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ दिनेश गाठे के द्वारा दी गई।