मल्हारगढ़। स्वस्थ नारीदृसशक्त परिवार अभियान एवं सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हारगढ़ में नगर परिषद के सफाईकर्मियों व अन्य कर्मचारियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने कर्मचारियों की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच की। इसमें रक्तचाप, शुगर, हीमोग्लोबिन सहित सामान्य रोगों की जांच की गई तथा आवश्यक परामर्श दिया गया। सफाईकर्मियों को स्वच्छता, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के महत्व की जानकारी भी प्रदान की गई।
नगर परिषद अधिकारियों ने कहा कि सफाई कर्मचारी नगर की स्वच्छता व्यवस्था में दिन-रात योगदान देते हैं। उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा करना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। बड़ी संख्या में सफाईकर्मियों ने शिविर का लाभ उठाया।
इस अवसर पर चिकित्सकों ने कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराना आवश्यक है, जिससे बीमारियों की रोकथाम एवं समय पर उपचार संभव हो सके। सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत ऐसे स्वास्थ्य शिविर निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग को स्वस्थ जीवन की दिशा में आगे बढ़ाया जा सके।