नीमच। ज्ञानोदय विश्वविद्यालय द्वारा चार दिवसीय फ्रेशर पार्टी के उपरांत विद्यार्थियों के लिए डांडिया प्रतियोगिता का सफल आयोजन संपन्न हुआ। अष्टमी के दिन कार्यक्रम की शुरुआत मां जगदंबे की आरती से हुई, जिसमें विश्वविद्यालय की चांसलर डॉ. माधुरी चौरसिया, डायरेक्टर डॉ. गरिमा चौरसिया, वाइस चांसलर डॉ. प्रशांत शर्मा, रजिस्ट्रार हेमंत प्रजापति, विभागाध्यक्ष और प्राध्यापक गण सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में एकल प्रस्तुति दी गई, इसके बाद सभी विभागों के विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे परिधानों और प्रॉप्स के साथ समूह गरबा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में इंटरवल क्लब की अध्यक्ष श्रीमती अमरजीत सिंह छाबड़ा, हिमांगी त्रिवेदी, श्रीमती अनीता चौरसिया, श्रीमती विनीता चौरसिया, श्रीमती सुधा लोधा, श्रीमती राधा गर्ग सहित डायमंड ग्रुप की प्रियंका गर्ग और शिवांगी भी उपस्थित रहीं।
विद्यार्थियों के अलावा समस्त स्टाफ और अतिथियों ने भी गरबा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर चौरसिया समाज की महिलाएं, डायमंड ग्रुप और इंटरवल क्लब की सदस्याओं ने भी हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न ग्रुपों में पुरस्कार प्रदान किए गए। समूह नृत्य में प्रथम पुरस्कार "द अमेजिंग ग्रुप, जीआईएमटी" को, द्वितीय पुरस्कार "गरबा रिबेल्स, B.Ed" को और तृतीय पुरस्कार "गरबा गैंग, B.Ed" को दिया गया।
डॉ. माधुरी चौरसिया ने अपने उद्बोधन में सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर पंकज श्रीवास्तव एवं पंकज तिवारी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन कार्यक्रम संयोजक हेमंत शर्मा ने किया।
विशेष पुरस्कार इस प्रकार रहे-
बेस्ट गरबा: डॉ. श्वेता पुरोहित
बेस्ट कॉस्ट्यूम: दीपिका लोहानी
बेस्ट डांडिया क्वीन: विनीता डाबर
बेस्ट डांडिया किंग: संदीप सोंगरा
बेस्ट स्माइल: चेतन कारपेंटर
बेस्ट एनर्जेटिक: संतोष पाराशर
बेस्ट ओल्ड इज़ गोल्ड: श्वेता गोयल, सुनीता गोयल
बेस्ट गरबा: वैभव वर्मा
इस प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों में सांस्कृतिक आत्मीयता और टीम भावना को बढ़ावा दिया।