नीमच। महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी के हालिया चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए। चुनाव कार्यक्रम एक निजी रेस्टोरेंट के हॉल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सूरजमल अग्रवाल, गवर्निंग काउंसलिंग मेंबर मनोहर लाल बंब, जोन कोऑर्डिनेटर आशा सांभर और रेखा अनुराग जैन के मार्गदर्शन में चुनाव संपन्न हुआ।
निर्विरोध अध्यक्ष के रूप में रजिया अहमद, सचिव पद हेतु संगीता भामावत और कोषाध्यक्ष पद हेतु प्रियंका पितलिया चुनी गईं। वहीं, उपाध्यक्ष के रूप में मंजूबाला मेहता और माया विरवाल, सह सचिव अनिता जैन, सह कोषाध्यक्ष रेखा चौधरी तथा मीडिया प्रभारी आकांशा प्लास को नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर संगठन की वरिष्ठ सदस्यें संत्रा वीरवाल, नूतन प्लास, उमा शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। चुनाव को लेकर सभी ने संगठन के उद्देश्यों और समर्पित सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।