सिंगोली।नवरात्रि के पावन पर्व पर नगर के विभिन्न वार्डो में स्थापित माताजी की मूर्ति विसर्जन को लेकर थाना प्रभारी बी एल भाबर ने प्रभारी तहसीलदार बालकृष्ण मकवाना की उपस्थिति में गरबा आयोजकों के साथ बैठक का आयोजन किया। बैठक में अधिकारियों ने नवरात्रि के समापन पर माताजी की मूर्ति विसर्जन को लेकर वार्ड 6 बापू बाजार और वार्ड 10 शीतला माता में स्थित माताजी की मूर्ति का विसर्जन बोहरा जी के घाट पर करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अन्य वार्डो में स्थित माताजी की मूर्ति का विसर्जन नीमच सिंगोली रोड स्थित पुलिया के नीचे करने के निर्देश दिए। साथ ही आयोजकों से मूर्ति विसर्जन के समय नदी घाट पर पूरी सावधानी और सतर्कता बरतने और वालेंटियर्स लगाने की हिदायत दी। बैठक के दौरान प्रभारी तहसीलदार बालकृष्ण मकवाना, थाना प्रभारी बी एल भाबर, नगर परिषद लेखापाल कपिल सिंह राजावत सहित गरबा आयोजक उपस्थित थे।