नीमच- नीमच जिला कांग्रेस कमेटी नवरात्रि के महाष्टमी पर्व पर आज 30 सितंबर,मंगलवार को जिले के प्रसिद्ध आराध्य व् आरोग्य स्थल भादवामाता जी दर्शनार्थ जाने वाले भक्तों का स्वागत करेगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती के निर्देशन में कांग्रेसजन नीमच-गिरदोड़ा मार्ग के बीच भादवामाता रोड़ पर स्टाल लगाकर फलिहारी स्वल्पाहार वितरण कर पैदल जाने वाले भक्तजनों का अभिनंदन करेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता भगत वर्मा ने बताया कि अंचल के सुप्रसिद्ध आरोग्य स्थल भादवामाता में अष्टमी के पावन पर्व पर हजारों भक्त पैदल दर्शन हेतु जाते हैं। सभी भक्तों की भावनाओं को बढ़ाने हेतु कांग्रेसजनों द्वारा फलिहारी स्वल्पाहार का वितरण कर भक्तजनों का दुपट्टे पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। आयोजन स्थल पर शाम 6:00 बजे भादवा माता जी की आरती कर फलिहारी वितरण प्रारंभ किया जाएगा। इसी के साथ भादवामाता जी जाने वाले पैदल भक्तों के लिए चिकित्सा व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम संयोजक संदीप राठौर व बलवंत पाटीदार ने सभी कांग्रेस के साथियों से अपील की है कि स्वागत स्थल दरक वेयर हाउस नीमच-गिरदोड़ा रोड़ समय पर पहुंच कर अपनी सेवाएं प्रदान करें।