नीमच। हमेशा सुर्खियों में रहने वाली खोर स्थिति विक्रम सीमेंट फैक्ट्री एक फिर चर्चाओं में आ गई है मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह मजदूरों ने धरने पर बैठकर जमकर नारेबाजी की और ठेकेदार पर कई गंभीर आरोप लगाएं, मामले की जानकारी मिलने के बाद फैक्टरी के प्रबंधन सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां उन्हें धरने पर बैठे लोगों से चर्चा की जा रही है ।
धरने पर बैठे लोगों मजदूरों ने यह स्पष्ट किया है कि, पिछले तीन महिनों से उन्हें वेतन नहीं मिला, और ठेकेदार काम पूरा कर भाग गया। इसी बीच कंपनी के मैनेजमेंट और मजदूरों के बीच तीखी नौक-झोंक होने की बात भी सामने आई।