पिपलियामंडी। नगर के श्री संकट मोचन टेकरी बालाजी परिसर में नवरात्रि पर्व के अवसर पर गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान मात्र शक्तियों ने विशेष रूप से भारत माता का रूप धारण कर हाथों में मशालें लेकर आकर्षक रैली निकाली। रैली में भारत माता की झांकी के साथ पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं गरबे खेलती नजर आईं। मशालों की रोशनी और ढोल-ढमाकों की धुन से पूरा वातावरण देशभक्ति और देवी भक्ति से गूंज उठा। गरबा महोत्सव में नगर की बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और नवरात्रि की रात गरबों में झूमते दिखाई दिए। आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि इस गरबा महोत्सव का उद्देश्य भारतीय संस्कृति के साथ-साथ मातृशक्ति की शक्ति और परंपरा को समाज के सामने प्रस्तुत करना था।