मंदसौर। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा द्वारा जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित और विधिसंगत निराकरण करना रहा।
शिविर में कुल 27 आवेदकों की शिकायतों को पुलिस अधीक्षक ने स्वयं उनके समक्ष सुना और तत्काल संबंधित थाना/चौकी प्रभारी को आवश्यक विधिसंगत कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक मीणा ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है और प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्यवाही की जाएगी।