BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 1, 2025, 10:56 am
KHABAR : मंदसौर के सुशासन भवन सभाकक्ष में जनसुनवाई, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल एवं सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन ने सुनी फरियाद, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन सुशासन भवन सभाकक्ष में किया गया। जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर एकता जायसवाल एवं सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन द्वारा कुल 34 आवेदकों की समस्याएँ सुनी। अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई में आए कुछ प्रमुख प्रकरण जिसमें बसई निवासी आवेदक कैलाश ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटवाने का आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर एसडीएम सीतामऊ को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जोगीखेड़ा निवासी राकेश ने अवस्‍द्ध रास्‍ता खुलवाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर सीईओ जनपद मंदसौर को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बाबरेचा निवासी विष्‍णुदास ने कृषि भूमि पर विद्युत कनेक्‍शन करवाने हेतु आवेदन प्रस्‍तुत किया इस पर एमपीईबी मंदसौर को जांच कर निराकरण हेतु निर्देशित किया गया।

मंदसौर निवासी मोहम्‍मद सगीर ने आंगनवाड़ी कार्यों में अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। जिस पर महिला एवं बाल विकास विभाग को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मंदसौर निवासी रवि ने अनुकम्‍पा नियुक्ति हेतु आवेदन दिया। जिस पर जल संसाधन विभाग मंदसौर को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में नई विद्युत लाईन डलवाने, जमीन विवाद, अनुकंपा नियुक्ति दिलवाने, आर्थिक सहायता दिलवाने, विकलांगता पेंशन प्रारंभ कराने, वृद्धा पेंशन न मिलने, शासकिय योजना का लाभ दिलवाने, अवरूद्ध रास्‍ते को खुलवाने एवं संबल योजना की राशि दिलवाने जैसे विभिन्न प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE