मंदसौर। दलौदा थाना परिसर में मंगलवार को नए थाना भवन का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी मनोज गर्ग, एसडीओपी कीर्ति बघेल, चौकी प्रभारी पूर्णिमा सिंह सहित समस्त थाना स्टाफ उपस्थित रहे। भूमि पूजन के माध्यम से नए भवन के निर्माण की सफलता और पुलिस कार्यों की उन्नति की कामना की गई।