मंदसौर। शासन के निर्देश के तहत प्रत्येक माह की 1 तारीख को जन-गण-मन और राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गाने का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आज जिला जेल मंदसौर में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक पीके सिंह, उप जेल अधीक्षक राजेश विश्वकर्मा एवं अन्य जेल स्टाफ उपस्थित थे।