BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 1, 2025, 3:12 pm
KHABAR : राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार जिले में कक्षा 3 व 4 का एफएलएन सर्वे 2025 सफलतापूर्वक सम्पन्न, 520 छात्र-छात्राएं हुई शामिल, पढ़े खबर

Share On:-

मनासा। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार जिले की 53 चयनित शालाओं में 24 से 26 सितंबर 2025 के बीच बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता (FLN) सर्वे संपन्न हुआ।

सर्वे में कक्षा 3 के 481 छात्र-छात्राएं और कक्षा 4 के 520 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों में पढ़ने, लिखने और गणितीय कौशल की जांच करना था।

सर्वे कार्य 135 एफआई (फील्ड इंट्रक्टर्स) द्वारा संपन्न किया गया, जिसमें लगभग 80 प्रशिक्षु डाइट नीमच से थे, जबकि शेष कार्य जनशिक्षकों द्वारा किया गया। सर्वे के मुख्य विषय हिंदी, अंग्रेजी और गणित थे।

सर्वे का मूल्यांकन डाइट प्राचार्य पुष्पांजलि तिवारी, FLN प्रभारी निर्मल राठौर और APC अंबिका प्रसाद जोशी के मार्गदर्शन में सुचारू रूप से संपन्न हुआ। सर्वे संचालन को बेहतर बनाने के लिए डाइट नीमच में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया।

सर्वे की मॉनिटरिंग डाइट फैकल्टी, BRC और BAC द्वारा की गई। इसके सफल संपन्न होने में डीपीसी स्टाफ, डाइट स्टाफ और शिक्षक विनोद लालवानी व महेंद्र सिंह पंवार का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE