BREAKING NEWS
BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन एपिसोड का असर, एमपी.. <<     KHABAR : ब्यौहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना.. <<     BIG NEWS : महाकाल की तर्ज पर रतलाम में बनेगा कालिका.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजयोग तपस्या कार्यक्रम में गूंजा शांति.. <<     'मालवा की द्वारका' में आस्था का सैलाब, भव्य कलश.. <<     KHABAR : मालवा की द्वारका में भक्ति का महासागर,.. <<     लिधौरा मारपीट मामले में लोधी समाज का.. <<     BIG NEWS : एमपी कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट, 5.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पावटी में कांग्रेस पंचायत कमेटी का गठन,.. <<     छतरपुर में अवैध हथियारों का बड़ा भंडाफोड़,.. <<     NEWS : आयकर विभाग में उत्साह के साथ मनाया गया.. <<     खरगोन में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ नीट.. <<     खरगोन में अकीदत और उत्साह के साथ मना हजरत.. <<     KHABAR : सनातन बोर्ड संरक्षण समिति बनाने की मांग,.. <<     दतिया में मोहर्रम की पांचवीं मजलिस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     छतरपुर में बारात की खुशियाँ मातम में बदलीं,.. <<     KHABAR : कोटवार कर्मचारी संघ को मिला नया नेतृत्व,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 1, 2025, 4:07 pm
KHABAR : वृद्धजन दिवस पर जिला चिकित्सालय में चिकित्सा शिविर आयोजित, बुजुर्गों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, सर्दियों में सतर्क रहने की दी सलाह, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय नीमच में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ट्रॉमा सेंटर की ओपीडी में विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए रखा गया था, जिसका उद्देश्य बढ़ती उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं की रोकथाम और तत्काल उपचार उपलब्ध कराना था।

सुबह से ही बड़ी संख्या में बुजुर्ग महिला-पुरुष जांच करवाने और उपचार का लाभ लेने पहुंचे। शिविर में रक्तचाप (बीपी), मधुमेह (शुगर), फैटी लिवर, टीबी, कैंसर और आंखों की जांच सहित कई महत्वपूर्ण परीक्षण किए गए। साथ ही नेत्र रोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों ने भी जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया। चिकित्सकों ने बुजुर्गों को आने वाली सर्दियों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी।

एन.सी.डी. (गैर-संचारी रोग) नोडल अधिकारी डॉ. मनीष यादव ने बताया कि वृद्धावस्था में हड्डियों की कमजोरी, सांस लेने में दिक्कत, चलने-फिरने में परेशानी और रक्तचाप की समस्या आम हो जाती है। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखकर यह शिविर आयोजित किया गया, ताकि बुजुर्गों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ परामर्श और उपचार मिल सके।

डॉ. यादव ने शिविर में उपस्थित सभी वृद्धजनों को जरूरी स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए। बड़ी संख्या में बुजुर्गों ने इस अवसर पर स्वास्थ्य परीक्षण करवा कर लाभ उठाया। यह पहल वृद्धजनों के स्वास्थ्य के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता का प्रतीक बनी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE