BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 1, 2025, 4:22 pm
KHABAR : नीमच में 2 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा उत्सव, 51 फीट रावण, 41 फीट मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले रहेंगे आकर्षण का केंद्र, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नीमच में दशहरा उत्सव बड़े धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। 2 अक्टूबर, गुरुवार को स्थानीय दशहरा मैदान में होने वाले इस आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष हेमंत सिंहल ने बताया कि इस वर्ष 51 फीट ऊँचे रावण तथा 41-41 फीट ऊँचे मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले तैयार किए गए हैं। शाम 7 बजे से रावण दहन कार्यक्रम प्रारंभ होगा, जिसमें हजारों लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है।

कार्यक्रम में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे। कालकी माता की परिक्रमा का आयोजन होगा, वहीं स्वांगधारी विभिन्न रूपों में प्रसंग प्रस्तुत करेंगे। समिति और अविनाश ग्रुप द्वारा स्वांगधारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

इस उत्सव की विशेषता यह है कि रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले बनाने का कार्य पिछली पाँच पीढ़ियों से एक ही मुस्लिम परिवार द्वारा किया जाता रहा है। स्थानीय टाउन हॉल में बीते 20 दिनों से इस परंपरा को जीवंत रूप दिया जा रहा है, जो सांप्रदायिक सद्भाव का अद्भुत उदाहरण है।

आयोजन को सफल बनाने के लिए दशहरा मैदान में बैरिकेटिंग, वीआईपी गेट, यातायात एवं पार्किंग की व्यवस्थाएँ समिति, पुलिस प्रशासन और यातायात विभाग द्वारा सुनिश्चित की गई हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE