मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग ने आज सीतामऊ रेस्ट हाउस परिसर में स्वयं अपने हाथों से 11 पौधे रोपे। लगाए गए पौधों में बरगद, नींबू, सागौन, सीताफल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। नगर वन विकसित करने की श्रृंखला में यहाँ अब तक लगभग 200 पौधों का रोपण किया जा चुका है। इस अवसर पर एसडीएम शिवानी गर्ग, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जीवन राय माथुर, जनपद पंचायत सीतामऊ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभांशु कुमार सिंह सहित तहसील और नगर परिषद का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।