BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 1, 2025, 7:12 pm
KHABAR : नीमच में “मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान के तहत जनजागरूकता अभियान संचालित, जिले के सभी अनुविभागों में किया टीम का गठन, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा संचालित “मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान के अंतर्गत जिले में 23 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के मार्गदर्शन में जिले के सभी अनुविभागों में टीम गठित की गई और कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लैंगिक समानता, सहयोग और सम्मान के संदेश से अवगत कराया जा सके।

अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम ने महिलाओं और पुरुषों को लैंगिक असमानताओं को दूर करने और महिलाओं के सम्मान के प्रति जागरूक किया।

विशेष गतिविधियाँ इस प्रकार रही- 

उपअधीक्षक निकिता सिंह और महिला सुरक्षा शाखा की टीम ने शासकीय उच्चतर उत्कृष्ट विद्यालय, नीमच में छात्राओं को अभियान के बारे में जानकारी दी और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया।

चौकी नयागांव, थाना जावद के स्टाफ ने विक्रम फैक्ट्री के पुरुष मजदूरों और नयागांव टोल टेक्स के कर्मचारियों को महिलाओं के सम्मान और समाज में व्याप्त रूढ़िवादी परंपराओं को तोड़ने की दिशा में जागरूक किया।

थाना यातायात टीम ने नीमच बस स्टैंड पर आम नागरिकों को अभियान के उद्देश्य और लैंगिक समानता के महत्व से अवगत कराया, साथ ही पेम्पलेट और पोस्टर वितरण किए।

थाना प्रभारी बघाना और उनकी टीम ने गरबा पांडालों में अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया।

पटैल स्कूल, बघाना के छात्र-छात्राओं को थाने का विजिट कराकर अभियान की जानकारी दी गई।

इस अभियान के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने और महिलाओं के सम्मान व लैंगिक समानता के संदेश को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE