पिपलिया मंडी। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है इसका जीवंत उदाहरण तब देखने को मिला जब अनुयोग हॉस्पिटल में उपचाररत सपना गुर्जर को अचानक रक्त की आवश्यकता पड़ी।
जैसे ही यह जानकारी फैली, क्षेत्र के चार रक्तवीर तत्काल अस्पताल पहुंचे और अपना रक्तदान कर सपना गुर्जर के जीवन में नई आशा भर दी।
रक्तदान करने वाले हैं-
- शंकर गुर्जर (गांव कुंता खेड़ी)
- कन्हैया लाल गुर्जर (गांव खेड़ा खदान)
- भागीरथ गुर्जर (गांव खेड़ा खदान)
- गौतम गुर्जर (गांव नेतावली)
इन सभी रक्तवीरों ने समय पर मदद कर यह साबित किया कि “रक्तदान महादान है और मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है।” उनके इस सराहनीय कदम को समाज में प्रेरणादायक माना जा रहा है।