नीमच। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर से 2 अक्टूबर) के अंतिम दिवस पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर (सखी) नीमच में सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अंकिता पंड्या के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
जिला कार्यक्रम अधिकारी पंड्या ने बताया कि “स्वच्छता से ही स्वस्थता है, और यही इस अभियान का उद्देश्य है कि समाज स्वच्छता के प्रति अधिक जागरूक बने।”
इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर प्रभारी प्रशासक श्वेता जैन, एडमिनिस्ट्रेटर चंदा साल्वी, सोशल केस वर्कर पूजा मिश्रा, रीना पाठक, महिला एएसआई अनीता मसार, महिला हेड कांस्टेबल कृष्णा गायरी, बहुउद्देशीय कार्यकर्ता चंदा नागर तथा सुरक्षा कर्मी मानकुंवर सहित स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी निभाई।