नीमच। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विजयदशमी पर्व पर शुक्रवार को शहर में विशाल और ऐतिहासिक पथ संचलन निकाला गया। हजारों की संख्या में स्वयंसेवकों ने परंपरागत वेशभूषा में पूर्ण अनुशासन के साथ कदमताल कर संघ की सांगठनिक शक्ति और अनुशासन का अद्भुत परिचय दिया।

पथ संचलन का शुभारंभ हायर सेकेंडरी स्कूल क्रमांक-2 से हुआ और यह कमल चौक, फव्वारा चौक, बस स्टैंड, मूलचंद मार्ग, अग्रसेन वाटिका, जाजू बिल्डिंग, घंटाघर, नायका गली, भारत माता चौराहा, एलआईसी रोड और अंबेडकर मार्ग से होते हुए पुनः स्कूल ग्राउंड पर संपन्न हुआ। संचलन के दौरान ष्वंदे मातरमष्, ष्भारत माता की जयष् और ष्जय श्रीरामष् के नारों से पूरा शहर गूंज उठा।

शहरभर में सामाजिक, धार्मिक और व्यावसायिक संगठनों ने स्वयंसेवकों का पुष्पवर्षा और आतिशबाजी से स्वागत किया। भारत माता चौराहा पर हुआ भव्य स्वागत विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

कार्यक्रम से पूर्व मालवा प्रांत के संघ व्यवस्थापक बलवंत हाड़ा ने स्वयंसेवकों को बौद्धिक मार्गदर्शन दिया। मंच पर संघ संचालक सतीश खंडेलवाल, अनिल जैन और प्रवीण घोष उपस्थित रहे। परंपरा अनुसार ध्वज प्रणाम और प्रार्थना के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

पुलिस और यातायात विभाग की चाक-चौबंद व्यवस्था के चलते पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
