नीमच। भाटखेड़ा फंटे पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। चलती पिकअप का अचानक टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर दूसरी साइड पहुंच गया और सामने से आ रही टाटा पंच कार व एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में कार और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे 112 की मदद से तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
