नीमच। जीरन थाना क्षेत्र के पालसोडा के पास स्थित मंदसौर जिले के बकरोल गांव में बुधवार रात एक युवक को सांप ने डस लिया। युवक को तत्काल जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार चित्तौड़ के चंदेरिया निवासी रोहित (21) पिता रतन अपने मामा के घर बकरोल आया हुआ था। बुधवार रात वह गांव के बालाजी मंदिर जा रहा था, तभी रास्ते में सांप ने उसे डस लिया। घबराए युवक ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना बताई, जिसके बाद परिवारजन तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।
