BREAKING NEWS
दतिया में मोहर्रम की पांचवीं मजलिस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     छतरपुर में बारात की खुशियाँ मातम में बदलीं,.. <<     KHABAR : कोटवार कर्मचारी संघ को मिला नया नेतृत्व,.. <<     KHABAR : अलम के जुलूस के साथ नीमच में मोहर्रम की.. <<     बड़वानी में कड़ी सुरक्षा के बीच नीट परीक्षा.. <<     KHABAR : सामाजिक एकता और संस्कृति का संगम, मरी माता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व हिंदू परिषद के अभ्यास वर्ग में.. <<     KHABAR : लिधौरा मारपीट मामले में ओबीसी महासभा का.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पीयूष शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया पत्रकार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अकीदत के साथ मना हज़रत सैय्यद मोहम्मद.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, मनासा से.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में योग का महाकुंभ, हजारों लोगों.. <<     KHABAR : जावरा में योग दिवस पर गूंजा स्वास्थ्य का.. <<     KHABAR : मनासा में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खरगोन में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ नीट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2025, 1:49 pm
BIG NEWS : शाजापुर जिले की कालापीपल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो आरोपी चढ़े खाकी के हत्थे, 25 तलवारें और कार जप्त, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर

Share On:-

शाजापुर। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत द्वारा जिले में अवैध हथियारों पर सख्त कार्रवाई हेतु दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय एवं एसडीओपी शुजालपुर निमेश देशमुख के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कालापीपल निरीक्षक मनोहर सिंह जगेत के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। 

दिनांक 01.10.2025 को थाना कालापीपल पुलिस को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रोसी में पासीसर जोड़ पर मोती सिंह के खेत के पास एक कार (क्रमांक MP-09-BD-1286) में दो व्यक्ति अवैध तलवारों के साथ बिक्री की फिराक में खड़े हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों व्यक्तियों को दबिश देकर पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपीयों ने अपना नाम आजाद खान पिता शकूर खान उम्र 40 वर्ष निवासी इटावा उज्जैन रोड देवास तथा दूसरे आरोपी ने अपना नाम रतनलाल पिता लक्ष्मीचंद पटवा उम्र 62 वर्ष निवासी पुष्पकुंज कॉलोनी, राम मंदिर के पास, इटावा देवास बताया।

तलाशी लेने पर कार से कुल 25 अवैध तलवारें (कीमत लगभग 30,000) एवं कार (कीमत लगभग 4,15,000) बरामद की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में वैधानिक कार्यवाही की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उक्त हथियार खोकरा कला निवासी शकील लाला को देने वाले थे।

उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक रवि भण्डारी, उपनिरीक्षक तेजप्रकाश बोहरे, उनि सुनीता मेवाड़ा, सउनि अमित नागर, प्रआर विवेक गोस्वामी, प्रआर विशाल पटेल, प्रआर राजेश पटेल, प्रआर रामेश्वर जाटव, प्रआर आनंद शर्मा, प्रआर शिवराज पटेल, प्रआर महेश धपानी, आरक्षक वेदप्रकाश परमार, आरक्षक नयन यादव, महिला आरक्षक नीलम परमार, आरक्षक सुमित पटेल, आरक्षक संजय जावरिया, आरक्षक सतीश, आरक्षक रवि कारपेंटर, आरक्षक मनोज यादव, आरक्षक शैलेन्द्र, आरक्षक संदीप, आरक्षक अर्जुन, आरक्षक रोहित, आरक्षक पवन, एवं आरक्षक आशीष की विशेष सराहनीय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE