रतनगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने और दशहरे पर्व के अवसर पर आज रतनगढ़ नगर में भव्य पथ संचलन निकाला गया। स्वयंसेवकों ने पूर्ण अनुशासन के साथ कदम मिलाकर पथ संचलन शुरू किया, जो सब्जी मंडी से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ निकला। पथ संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक पारंपरिक गणवेश में शामिल हुए और अनुशासनपूर्वक आगे बढ़ते रहे।
नगरवासियों ने रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। बच्चों और युवाओं में भी पथ संचलन को लेकर खासा उत्साह देखा गया।