मनासा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनासा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती स्थानीय झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में रहवासियों के बीच जाकर मनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने बच्चों को बिस्किट वितरित किए और गांधीजी व शास्त्रीजी के देशहित में किए गए कार्यों की जानकारी साझा कर उनकी स्मृतियों को नमन किया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्याम सोनी, शहर मंडलम अध्यक्ष दामु विजयवर्गीय, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामप्रसाद कसेरा, नेता प्रतिपक्ष सत्यनारायण लक्षकार, जिला कांग्रेस महामंत्री महेंद्र उपाध्याय सांडिया, जिला युकां सचिव अंकित जैन, युवा नेता पवन रावल, महिला ब्लॉक अध्यक्ष उर्मी रावत, पूर्व पार्षद शिवलाल कुशवाह, गोपाल चौधरी सहित स्थानीय महिलाएं, बच्चे, रहवासी एवं कांग्रेस परिवारजन उपस्थित रहे।