मंदसौर। विजयदशमी के पावन पर्व पर पुलिस लाइन, मंदसौर में पारंपरिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम हर्ष-उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता ने शस्त्र पूजन कर प्रदेश की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को नमन किया।
शस्त्र पूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, कलेक्टर अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना, मंदसौर विधायक विपिन जैन, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गोस्वामी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।