नीमच। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी पर्व पर 2 अक्टूबर को पुलिस लाइन नीमच में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, विधायक नीमच क्षेत्र दिलीप सिंह परिहार, विधायक जावद क्षेत्र ओमप्रकाश सकलेचा, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत अमन वैष्णव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शस्त्र पूजन के साथ वाहनों की भी पूजा की गई। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, एसडीएम संजीव साहु, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान, एसडीओपी जावद रोहित राठौर, डीएसपी महिला सुरक्षा निकीता सिंह, रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदौरिया सहित जिले के थाना प्रभारी, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और सभी को दशहरा पर्व की शुभकामनाएँ दीं।
नीमच पुलिस की अपील-
जिला पुलिस ने नागरिकों से विशेषकर युवाओं से आग्रह किया है कि त्यौहारों के दौरान सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं विवादित पोस्ट/संदेश डालने से बचें। अफवाहों पर ध्यान न दें और त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।