भगवानपुरा। बद्रीप्रसाद सोनी ने 42 वर्षों की लंबी सेवा अवधि के बाद सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्ति ली। सोनी 1983 में देजला-देवाडा परियोजना में बाँध निर्माण के समय पदस्थ हुए थे। सेवानिवृत्ति अवसर पर उनके साथ इंजीनियर टेमरे, बद्री रावत, मानचित्रकार गोखले एवं समस्त सिंचाई विभाग के साथी कर्मचारी मौजूद रहे और उन्होंने सोनी की सेवाओं की सराहना की।