नीमच। 2 अक्टूबर 2025 को उप जेल जावद में सेवा पखवाड़े का समापन समारोह आयोजित किया गया। गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत समस्त जेल स्टाफ ने जागरूकता दौड़ आयोजित की और जेल परिसर में नमो उपवन का शुभारंभ किया।
इस दौरान जेल परिसर की साफ-सफाई की गई और उपवन में आम, अमरूद, सीताफल, नींबू सहित अन्य फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में जेल का समस्त स्टाफ नवीन स्पोर्ट्स ड्रेस में उपस्थित रहा।
मध्य प्रदेश शासन के सेवा अभियान “एक बगिया मां के नाम” के तहत सभी कर्मचारियों ने वृक्षारोपण किया। साथ ही, आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत थीम पर स्टाफ को अच्छे कार्य करने और IGOT-कर्मयोगी प्रशिक्षण सप्ताह में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया गया।
यह जानकारी उप जेल के सहायक अधीक्षक अंशुल गर्ग ने दी।