BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2025, 7:23 pm
KHABAR : मनासा थाने में विधायक अनिरूद्ध माधव मारू सहित अधिकारियों ने किया विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन, उपस्थितों को दी पर्व की शुभकामनाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के पुलिस थाना मनासा में दशहरा का पर्व बड़े ही उत्साह और पारंपरिक ढंग से मनाया गया। दशहरे के अवसर पर शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे। 

इस मौके पर मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू मुख्य अतिथि के रूप में पर उपस्थित थे। एसडीएम किरण आंजना, एसडीओपी सावेरा अंसारी, नगर परिषद अध्यक्ष और थाना प्रभारी शिव रघुवंशी ने भी शस्त्र पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी ने विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा की। 

थाना प्रभारी शिव रघुवंशी ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और दशहरे पर शस्त्र पूजन का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि पुलिस के लिए उनके शस्त्र सिर्फ हथियार नहीं, बल्कि न्याय और सुरक्षा के प्रतीक हैं। उन्होंने सभी को दशहरे की शुभकामनाएं दीं और समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE