जीरन। जीरन इलाके में दो ताले तोड़े गए और तीसरा ताला नहीं टूटने से बड़ी चोरी टल गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड उपलब्ध है। पुलिस ने जनता से सतर्क रहने और किसी संदिग्ध व्यक्ति को देखते ही तुरंत स्थानीय थाने, पुलिस अधिकारियों या 102 नंबर पर सूचना देने का आग्रह किया है।
जानकारी के अनुसार यह वही पल्सर मोटरसाइकिल सवार आरोपी हैं जिन्होंने दिन में 11.45 बजे 29/09/2025 को भाटखेड़ा और चौथखेड़ा में भी ताले तोड़े थे। पुलिस ने लोगों से घर और आसपास की सुरक्षा बढ़ाने का अनुरोध किया है।