BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 3, 2025, 12:52 pm
BIG NEWS : एमपी के बर्बाद किसानों को बड़ी राहत, सीएम डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से भेजी राशि, नीमच जिले के 592 गांवों के किसानों को मिले इतने करोड़, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच जिले के 592 गांवों के किसानों को अतिवृष्टि और पीला मोज़ेक से हुई फसल क्षति के लिए 119.6 करोड़ रुपए की राहत राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से भेजी।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार, विधायक अनिरुद्ध मारू, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, एडीएम बीएस कलेश अन्य अधिकारी और जिले के किसान उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने किसानों से संवाद कर राहत राशि मिलने पर उन्हें बधाई दी।

सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार हर कदम पर अन्नदाता की मदद के लिए तत्पर है। उन्होंने बताया कि फसल बीमा और भावांतर योजना का लाभ भी किसानों को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहली बार है जब येलो मोज़ेक से हुई फसल हानि पर भी किसानों को राहत राशि का भुगतान किया गया।

मौसम की मार और प्राकृतिक आपदाओं के कारण प्रदेश की प्रमुख सोयाबीन की फसल कई स्थानों पर बर्बाद हो गई थी। मंदसौर जिले में कई जगह फसल पूरी तरह चौपट हो चुकी है। राहत राशि किसानों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। सीएम मोहन यादव ने सभी किसानों और जनप्रतिनिधियों को दशहरा और दीपावली की शुभकामनाएं भी दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE