सरवानिया महाराज। राजस्थान के भीलवाड़ा ज़िले की बीजोलिया तहसील के डोबिया गांव में पिछले कुछ दिनों से पैंथरों देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत फैली हुई थी। पैंथरों के रहवासी इलाके में मूवमेंट से खौफ़जदा ग्रामीणों ने जंगली जानवरों के मूवमेंट की सूचना क्षेत्र की रेंज के वन विभाग को दी।
वन विभाग की टीम ने पैंथरों के मूवमेंट वाले स्थान पर पिंजरा सेट किया गया था, जिसमें एक पैंथर कैद हो गया। जिससे ग्रामीणों ने फौरी तौर पर राहत की सांस ली। लेकिन गांव के लोगों का कहना है कि पिछले दो दिनों में क्षेत्र में दो पैंथरों के मूवमेंट को देखा गया था। ऐसे में आशंका है कि एक और पैंथर अब भी गांव के आसपास घूम रहा है, जिसके चलते दहशत अभी भी कायम है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक वन विभाग की टीम लगातार सर्चिंग कर रही है और ग्रामीणों से अपील की है कि वे रात में खेतों या सुनसान रास्तों पर न जाएं और बच्चों को अकेले बाहर न निकलने दें सावधानी बरतें। पकड़े गए पैंथर को सुरक्षित वन अभ्यारण्य में छोड़ा जा रहा है।