नीमच। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार सोयाबीन में भावांतर योजना लागू किए जाने के पालन में कृषि उपज मंडी समिति नीमच के नवीन (अतिरिक्त) प्रांगण डुंगलावदा चंगेरा में किसानों की सुविधा के लिए भावांतर योजना 2025 हेल्पडेस्क का गठन किया गया है।
मंडी सचिव उमेश बसेड़िया ने बताया कि हेल्पडेस्क पर मंडी कर्मचारी दीपक धनावद (मो. 9753769108), नीलेश चौहान (मो. 9074762162), श्यामसिंह पंवार (मो. 9669368495) एवं जय दीवान (मो. 8349199579) किसानों को योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता उपलब्ध कराएंगे और समस्याओं का निराकरण करेंगे।
उन्होंने बताया कि मंडी समिति, जिला प्रशासन, मंडी बोर्ड मुख्यालय और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए बैठकें आयोजित कर रही है और लगातार प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।
भावांतर योजना 2025 के लिए कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, जिला नोडल अधिकारी अमन वैष्णव और एसडीएम/भारसाधक अधिकारी संजीव साहू द्वारा मंडी अधिकारियों को निर्देशित कर किसानों के हित में आवश्यक निर्णय लिए जा रहे हैं।