नीमच। कलेक्टर कार्यालय नीमच में शुक्रवार को सामुहिक राष्ट्रगॉन एवं वंदेमातरम का गायन किया गया। राष्ट्रगॉन मप्र गान एवं वन्देमातरम का गायन एडीएम बीएस कलेश, डिप्टी कलेक्टर पराग जैन तथा जिला अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में हुआ।
इस मौके पर कलेक्टोरेट भवन स्थित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगॉन, वंदे मातरम एवं मप्र गॉन का गायन किया। तदपश्चात अक्टूबर माह में शासकीय कार्याे की शुरूआत की गई। इस अवसर पर कलेक्टोरेट, राजस्व, भू-अभिलेख, श्रम, सहकारिता विभाग, शिक्षा, कोषालय, जनसम्पर्क कार्यालय, शहरी विकास अभिकरण सहित विभिन्न विभागों के बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।