नीमच। सेवा पखवाड़े के समापन दिवस पर जाजू कॉलेज में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सत्य और अहिंसा की शपथ दिलाई गई और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग व जन जागरूकता पर व्याख्यान संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रतिभा कॉलानी ने महाविद्यालय परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की। इसके पश्चात छात्राओं और स्टाफ को सत्य-अहिंसा की शपथ दिलाई गई।
व्याख्यान का मुख्य विषय था कि स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से कैसे समाज, गांव और देश के स्वावलंबन में योगदान किया जा सकता है। प्राचार्य डॉ. कॉलानी ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर महापुरुषों के योगदान पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन प्रो. हीर सिंह राजपूत ने किया।