BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 4, 2025, 12:41 pm
KHABAR : कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने की भांवातर योजना की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- भांवातर भुगतान योजना के तहत सभी किसानों का पंजीयन करवाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भांवातर भुगतान योजना के तहत जिले के सोयाबीन की उपज लेने वाले सभी किसानों का आनलाईन पंजीयन सुनिश्चित करवाए।प्रयास करें कि कोई भी किसान पंजीयन से वंचित ना रहे। भांवातर योजना के तहत मण्‍डी में उपज विक्रय के लिए आने वाले किसानों की सुविधा के लिए भी सभी आवश्‍यक प्रबंध,व्‍यवस्‍थाए मण्‍डी समितियॉं सुनिश्चित करें । यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने भांवातर भुगतान योजना की तैयारियों के संबध में अधिकारियों की शुक्रवार को आयोजित बैठक में दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव ,सभी एसडीएम, मण्‍डी सचिव, मार्केटिंग, वेयर हाउस, सहकारिता, कृषि व अन्‍य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर ने तीनों एसडीएम को निर्देश दिए कि वे मण्‍डी समितियों में नामजद अधिकारियों की ड्यूटी लगाए और भांवातर योजना के तहत खरीदी कार्य की पूर्व तैयारियों के संबंध में उपखण्‍डस्‍तर पर बैठके करवाएं। बैठक में बताया गया कि जिले में 71 पंजीयन केंद्र बनाए गये है। यह केन्‍द्र सहकारी, समितियों ,कियोस्‍क ,एम.पी.आनलाईन मार्केटिग,सोसायटी में स्‍थापित भांवातर योजना के तहत किसानों के पंजीयन केन्‍द्र स्‍थापित।इन केन्‍द्रों पर 3 अक्‍टूबर से पंजीयन कार्य प्रारंभ हो गया है । कलेक्‍टर ने निर्देश दिए कि प्रतिदिन प्रतिकेन्‍द्र कम से कम 300 किसानों का योजना में पंजीयन करवाएं । बैठक में बताया गया कि भांवातर योजना  के तहत किसानों की सुविधा के लिए नीमच जावद एवं मनासा की मण्‍डी में हेल्‍पडेस्‍क स्‍थापित की गई है। कलेक्‍टर ने मण्‍डी समितियों मे भांवातर योजनातहत अपनी उपज विक्रय के लिए आने वाले किसानों की उपज का विक्रय न्‍यूनतम समय में हो, ऐसी व्‍यवस्‍था करने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE