छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश सरकार ने छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ सिरप से 9 बच्चों की मौत के बाद इस सिरप पर बैन लगा दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की। सिरप तमिलनाडु की एक फैक्ट्री में निर्मित होता है। सरकार ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।